मिशन शक्ति के तहत नगर निगम में महिला संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आज नगर निगम में आयोजित महिला संगोष्ठी में अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने निगम की महिला कर्मचारियों से महिला सशक्तिकरण पर सुझाव मांगे। उन्होंने निगम की महिला समिति के और अधिक सक्रिय होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक रुप से क्रियान्वित करने के लिए नगर निगम अपने परिसर से ही इसकी शुरुआत करना चाहता है। महिला कर्मचारियों द्वारा सुझाव के क्रम में कंट्रोल रुम की मंजू ने गांधी पार्क की ही तरह निगम परिसर में एक पिंक शौचालय बनवाने, हर माह महिला समिति की एक बैठक आयोजित करने तथा आने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं के लिए विभाग की सूचना और उनके द्वारा होने वाले कार्यो के विवरण के साथ दिशा सूचक बोर्ड लगवाने पर जोर दिया। हाउस टैक्स की आंचल ने महिला कैंटीन की आवश्यकता तथा गुरुविंदर ने हाउस टैक्स और स्वास्थय विभाग के कार्यालयों में केबिन आदि को बड़ा करने आदि व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने का सुझाव दिया। गोष्ठी में मधु, उषा, सुनीता, आरती, उमा जैन, सिमरन, भावना, आयुषी, मनी जैन, हिमानी, ऋतिका, शिवानी, शिप्रा, प्रवीन सहित सभी महिला कर्मचारी मौजूद रही। बाद में सभी महिला कर्मचारियों ने निगम परिसर में बनाये गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।
0 टिप्पणियाँ