Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय खेलो इंडिया कलारियापट्टू महिला लीग के लिए सहारनपुर की दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

राष्ट्रीय खेलो इंडिया कलारियापट्टू महिला लीग के लिए सहारनपुर की दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-केरल के देवेन्द्रपुरम में 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलो इंडिया कलारियापट्टू महिला लीग के लिए सहारनपुर की दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला कलारिपयापट्टू संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जिला कलारिपयापट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि जिले की दो होनहार खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। जिसमें सहारनपुर की दो खिलाड़ी ऊनमानी और खुशबू का चयन हुआ है।सहारनपुर मंडल कलारियापट्टू संघ के संरक्षक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सहारनपुर के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे जिले का नाम रोशन हो रहा है। इससे पहले भी सहारनपुर के खिलाड़ी खेलो इंडिया और 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश व सहारनपुर का नाम कर चुके हैं।  
खिलाड़ियों के चयन पर जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सहारनपुर मंडल कलारियापट्टू संघ के अध्यक्ष पुण्य गर्ग, जिला कलारिपयापट्टू संघ सहारनपुर की संरक्षक सुषमा बजाज, चेयरमैन मुकुल चौधरी, अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्नु बजाज, अशोक सक्सेना, रश्मि टेरेंस, सुरैया कौसर, खतीजा तौकीर, एडवोकेट अमजद अली खान, चौधरी हैदर अली गुर्जर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सरवत जमाल, अमित चौधरी, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, सरिता प्रजापति, अनन्या अग्रवाल, विष्णु चाहर, तंजीम फातिमा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी ने उम्मीद जताई है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन का मिशन सफाई;