विभिन्न मांगो को लेकर जनता देश संगठन (जेडीएस) के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जनता देश संगठन (जेडीएस) के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।
जनता देश संगठन (जेडीएस) की राष्ट्रीय महासचिव एवं अध्यक्षा महिला विंग एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे ने बताया कि समूह-सखी महिलाओं (जो कि पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, (एनआरएलएम) के तहत विभाग में कार्यरत हैं।) को उचित वेतन नहीं मिल रहा है। जब कि इन समूह सखी महिलाओं से हर क्षेत्र में कार्य करवाया जाता है। संगठन पिछले डेढ़ वर्षों से महिलाओं का वेतन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लेकिन प्रदेश सरकार महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से नही ले रही है। इन्हें आज भी न्यूनतम वेतन महज 800/- रूपए प्रतिमाह दिया जाता है। जब कि शहर में होने वाली कोई भी मिटिंग या प्रोग्रामों में होने वाला खर्च यह समूह-सखी स्वयं से निर्वहन करती है। जिस कारण समूह-सखी महिलाएँ अपना जीवन यापन उचित रूप से नहीं कर पा रही है।जनता देश संगठन (जेडीएस) के प्रतिनीधी मण्डल ने 28 दिसम्बर 2025 को जिला सहारनपुर पधारे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचारी भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुवे. समूह-सखी महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इसे गंभीरता से लेगी तथा जल्द ही समूह-सखी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करगो।ज्ञापन दने वालो मे जनता देश संगठन (जेडीएस) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी), राष्ट्रीय महासचिव एवं अध्यक्षा महिला विंग एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग एवं अध्यक्षा समूह-सखी संघर्ष समिति बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरण सिंह, मिडिया प्रभारी बोंबी कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, आदि सदस्यगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ