जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया श्री विष्णु मंदिर माधव नगर में ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ का उद्घाटन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- विष्णु मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, की ओर से आज माधव नगर स्थित विष्णु मंदिर परिसर में ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। रसोई का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा किया गया। माधव नगर में अन्नपूर्णा रसोई का संचालन विष्णु मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुशील कुमार अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजय गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विष्णु मंदिर माधव नगर में प्रारंभ की गई अन्नपूर्णा रसोई में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक जरूरतमंद एवं गरीबों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी सनातनी व्यक्ति मंदिर परिसर में निर्धारित समय पर आकर भरपेट भोजन कर सकता है। मंदिर समिति के प्रधान सतीश सिंघल ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ समाज के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक प्रयास है। अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सुशील कुमार ल अग्रवाल को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि “अन्नदान महादान है”। वहीं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने भी इस महान सेवा कार्य के लिए अग्रवाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के प्रधान सतीश सिंघल, सुभाष अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही पंडित जयप्रकाश शर्मा, पंडित सुभाष शास्त्री, सदानंद स्वामी महाराज एवं अन्य साधु-संतों की उपस्थिति में सभी ने सुशील अग्रवाल को दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया।

0 टिप्पणियाँ