Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महानगर संगठन की बैठक संपन्न

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महानगर संगठन की बैठक संपन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के निमित्त प्रस्तावित कार्यक्रमों के विषय में सहारनपुर महानगर संगठन की बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुई। बैठक की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई द्वारा रखी गई । उन्होंने संस्मरण पखवाड़ा के उद्देश्य एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में महानगर संगठन प्रभारी माननीय श्री वाई.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए पूर्णतः समर्पित था। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जाए तथा डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।बैठक में महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह, निवर्तमान महापौर श्री संजीव वालिया, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण लाल अरोड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री हेमंत अरोड़ा,, अनेश शर्मा , सुनील गुप्ता ,सहित महानगर के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा सभी मंडलों को कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिल की धड़कन रुकने पर CPR से बच सकती है जान-डॉ. संजीव मिगलानी