दीपावली के उपहार भेजे जाने पर गुरूसिंह सभा के पदाधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रिपोर्ट-सुरेंद्र चौहान
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में दीपावली के पावन पर्व पर भेजे गए प्रेम उपहार के लिए गुरूद्वारा सिंह सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह का आभार जताया है।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए प्रेम उपहार को जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह के निर्देश पर नायब पंकज नायक ने गुरूद्वारा गुरू श्रीसिंह सभा पहुंचकर गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा के पदाधिकारियों को प्रेम उपहार व जिलाधिकारी का शुभकामना संदेश सौंपा। इस दौरान गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा के सेक्रेटरी स. गुरविंद्र सिंह भोला, कोषाध्यक्ष स. सुजसवीर सिंह व गुरूनानक ब्वायज इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक स. रघुवीर सिंह तथा गुरूसिंह सभा के सदस्य स. तरूणसिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह का प्रेम उपहार भेजने पर आभार जताया।

0 टिप्पणियाँ