अखिलेश यादव के द्वारा जनहित में किये कार्यों को जनता तक पहुँचाने का काम करें सदस्य-अब्दुल वाहिद
जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद ने राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारी की बैठक में बताया कि पार्टी हाई के निर्देश पर विगत 01 नवम्बर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा क्षेत्र के चुनाव हेतु अपने गृह जनपद से हटकर पड़ोसी जनपद में एक-एक विधानसभा आवंटित की गई थी। परन्तु राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उसमें संशोधन करके अब अपने गृह जनपद के एक विधानसभा क्षेत्र के 100 कमजोर बूथों को मजबूत बनाने हेतु कार्य करना है। विधानसभाओं का निर्धारण बैठक कर जिलाध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहा कि 01नवम्बर के निर्णय को निरस्त करते हुये जनपद की एक आवंटित विधानसभा के कम से कम 100 बूथों को मजबूत बनाने के लिये कार्य किया जायेगा।जिसमें राज्य कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य अपने-अपने क्षेत्र सबसे कमजोर 100 बूथों फ्ऱ कार्य करेंगे।विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के दृष्टिगत कमजोर कम से कम 100-100 बूथ आवंटितकिये जायेगें।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी का सत्यापन करना तथा उन्हें सक्रिय करना।.आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पीडीए जन पंचायतों का आयोजन करना। उन्होने बताया कि सभी समुदाय के सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा सम्पर्क कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में लाना। उन्होने पार्टी की नीतियों तथा समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा जनहित में किये कार्यों को जनता तक पहुँचाने का काम करें।उन्होने पदाधिकारियों की नियुक्ति करते बताया कि मजाहिर राणा प्रदेश सचिव देवबंद विधानसभा, जसवीर वाल्मीकि विशेष आमंत्रित सदस्य देवबंद विधानसभा, चौधरी जगपाल दास गुर्जर विशेष आमंत्रित सदस्य विधानसभ नकुड मांगेराम कश्यप प्रदेश सचिव रामपुर विधानसभा, चौधरी सलीम अख्तर विशेष आमंत्रित सदस्य विधानसभा गगोह, इसरार चौधरी विशेष आमंत्रित सदस्य विधानसभा गगोह, फैसल सलमानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगर सहारनपुर, दिलशाद गॉड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहारनपुर देहात विधानसभा तथा तारिक गुड्डू विशेष आमंत्रित सदस्य बेहट विधानसभा का दायित्व सौंपा है। महानगर अध्यक्ष आजम शाह मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ