राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता करोड़ों युवाओं,किसानों की आवाज बुलंद करने वाले जयंत चौधरी का आज 45 वा जन्मदिन है।इस मुबारक मौके पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है,हमारे नेता सुखी रहे,स्वस्थ रहे और मजबूती से आम जन के न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा को बढ़ाएं जाने को लेकर जयंत चौधरी के आहवान पर पूरे प्रदेश में जो धरना प्रदर्शन किया गया ये उसी का परिणाम है कि कल ही शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रालोद के दबाव में आयु सीमा 3 वर्ष बढ़ानी पड़ी।युवोओ को न्याय दिलाने में जयंत चौधरी ने तनिक भी देर नहीं की।प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिए गए।और लखनऊ में विधान सभा के सामने भी रालोद ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पविंदर चौधरी, चौ अरविंद मलिक, श्रवण कुमार,नितिन कुमार,सतीश चौधरी,युवराज,आरिफ आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ