Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम नन्दपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजित

ग्राम नन्दपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से भारत विकसित भारत बनेगा।जनता का भाजपा और मोदी सरकार पर विश्वास इसकी नींव बनेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तत्वावधान में गाँव नन्दपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक देवेंद्र निम,जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से देशवासियों के जीवन में खुशहाली आई है।आज गाँव हो कस्बा हो शहर हो हर कोई सम्मान का जीवन जी रहा है।पुरी दुनिया में भारत की छवि सक्षम समर्थ भारत बन चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीतियों से लगातार उन्नति के मार्ग पर बढ़ रहा है और मोदी जी ने भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है वह निश्चित रूप से पूरा होगा।योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता से जिस विश्वास के साथ भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई उसी तरह 2024 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी सरकार की हैट्रिक बनेगी।

विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाकर देखा जा सकता है हर तरफ विकास ही विकास दिखाई देगा।बहु बेटियों की तरफ़ ग़लत नज़र से देखने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।अपराधी जेल में हैं।व्यापारी,किसान,मजदूर सभी निश्चिंत होकर अपना कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुफ़्त राशन,शौचालय, पक्का मकान,बेटियों का विवाह जैसी कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ आयुष्मान भारत जैसी अद्भुत योजना का लाभ जनता को मिल रहा है।देवेंद्र निम ने कहा कि सोच अच्छी हो तो सफलता मिलती ही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यही सोच भारत को विकसित बनाएगी।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, उपजिलाधिकारी श्वेता पांडे,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, विनोद पँवार, मेघराज पँवार सहित भारी में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खनन से भरे डंपर ने ली बाईक सवार युवक की जान।आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम।अधिकारियों ने मौके पर पहुँच आश्वासन देकर खुलवाया जाम