Ticker

6/recent/ticker-posts

यह जीत लग्न की जीत है और संगठन को समर्पित है-गौरव वर्मा

यह जीत लग्न की जीत है और संगठन को समर्पित है-गौरव वर्मा

रिपोर्ट अनुप धीमान

सहारनपुर मे आज महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि आज यह जीत लग्न की जीत है और संगठन को समर्पित है। सभी ने चुनाव में वोट बनाकर डेलीगेट के साथ हमने जो सभी विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अपनी और से बधाई देते है।

वार्ता में पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, जिलाध्यक्ष चौ0 मुजफ्फर अली जी ने कहा कि आज हम युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अलग अलग विधान सभा से जीते सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा जी को बहुत बहुत बधाई देते हैं और जिले के कोने कोने में युवा साथियो को जोड़कर युवा कांग्रेस के साथियों को मजबूती प्रदान करें। वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीन चौधरी महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा अलग अलग विधान सभा से निर्वाचित सहारनपुर नगर से सचिन कुमार रामपुर मनिहारान से संदीप डाबरे बेहट विधान सभा से रजत काम्बोज, नकुड विधान सभा से जोनी बिरला, गंगोह विधान सभा से अब्दुल कादिर, जिला महासचिव पद पर मोबिन गाडा ने जीत दर्ज की है हम अपनी ओर से सभी को बहुत बहुत बधाई देते है। वार्ता में पी.सी.सी. नरेन्द्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, उमा भूषण, पूर्व प्रसाद चन्द्रजीत सिंह निक्कू, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, पी.सी.सी. और किसान नेत अक्षय चौधरी, मनीष त्यागी, सुरेन्द्र मनीनवाल, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष पराग पंवार, अमरदीप जैन, चेतनलाल युनूस अहमद, स० परमजीत सिंह, नसीब खान, रवि कुमार, मुन्तजीर अहमद भारी संख्या में संगठन के साथी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सभी साथी सच्चे सिपाही की तरह राष्ट्रीय लोकदल की सेवा करते रहे-शमीम अहमद