श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष धार्मिक दीवान का हुआ आयोजन
जनपद में प्रकाश पर्व पर विशेष रूप से सजाए गए गुरुघर
रिपोर्ट-अमित मोनू यादव
सहारनपुर-साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पूरे जनपद में बड़ी ही श्रद्धा, सत्कार,और भक्तिभाव से मनाया गया। जनपद में सुबह से ही सभी गुरुद्वारो में गुरबाणी कीर्तन के पाठ आरंभ हो गए थे।
वही बीते पंद्रह दिनों से गुरुपूर्व का संदेश देती आ रही महानगर की प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,प्रभातफेरी गुरुद्वारा संत भगमाल जी,प्रभातफेरी गुरुद्वारा जगता जी ,प्रभातफेरी पंजाबी गुरुद्वारा हकीकत नगर,प्रभातफेरी पंजाबी गुरुद्वारा गौशाला रोड का स्वागत गुरुघरो में किया गया। उधर गुरुद्वारा रोड स्थित प्रमुख संस्था श्री गुरु सिंह सभा के दीवान हाल मे प्रभात फेरी के स्वागत के पश्चात गुरुद्वारा साहिब के लाल कोठी मैदान में गुरुपर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया जिसमे गुरु नानक गर्ल्स स्कूल गुरु नानक बॉयज और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चो,और स्थानीय और बाहर से आए रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया।स्थानीय रागी जत्थों में भाई नरेन्द्र सिंह,भाई गुरमीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से और भाई अमरपाल सिंह,ज्ञानी चरणजीत सिंह, वा भाई जितेन्द्र सिंह ने गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल किया। गुरुपर्व पर विशेष रूप से आए कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना (जलन्धर वाले) ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। वही श्री दरबार साहब ,अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई रविन्द्र सिंह ने अपने ईलाही कीर्तन से संगत को नाम,जप और वाणी से जोड़े रखा। जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताड़ा,विधायक राजीव गुम्बर महापौर डॉ अजय सिंह ने भी गुरूद्वारा साहिब पहुंच कर माथा टेका और संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान गुरू का अटूट लगंर वरता गया जिसमे हजारों की संख्या में गुरू दरबार में आये श्रदालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उधर पंचायती गुरूद्वारा खलासी लाईन, गुरूद्वारा जगता जी ,गुरूद्वारा संत भागमल जी ,पजाबी गुरूद्वारा गौशाला रोड ,गुरूद्वारा आवास विकास,गुरूद्वारा अमर कुटिया आदि गुरूघरो मे भी शाम के समय विशेष धार्मिक आयोजन किये गये जहा पर भी संगतो के आने सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर प्रधान श्री गुरु सिंह सभा स बलबीर धीर, स जसवंत बत्रा,स गुरविंदर सिंह कालडा ,स अमृत पाल सिंह लूथरा,स दलजीत कोचर , स रविन्द्र सिंह सेठी,डा सवर्ण जीत सिंह, स गुरमीत सिह शन्टी,स रमनदीप सेठी,स इन्द्र पाल सिंह,स हरजस बग्गा,स रनदीप सिह बत्रा, भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह मुख सेवादार गुरूद्वारा संत भागमल जी,स तरण जीत सिंह बग्गा,स मोनू बत्रा स इन्द्र जीत खालसा,स पुनीत धीर,स सुप्रीत सिंह चावला,स गुरविंदर सिंह बजाज,स इन्द्र पाल सिह हरमन,स राजवीर सिंह बत्रा,स गुरतेज सिंह आदि सेवादार मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ