Ticker

6/recent/ticker-posts

नोडल अधिकारी ने किया ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण

 नोडल अधिकारी ने किया ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ०प्र० विनोद कुमार द्वारा जनपद सहारनपुर के ब्लाक पुवारका में ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। गो आश्रय स्थल पर 170 गोवंश संरक्षित पाये गये जिसमें 83 नर व 87 मादा गोवंश है, विशेष सचिव ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये की नर व मादा गोवंश को पृथक-पृथक कैटिल शैड में रखा जाये। गो आश्रय स्थल पर 200 कुन्तल भूसा उपलब्ध है तथा गो आश्रय स्थल के निकट 15 बीघा चारागाह भूमि उपलब्ध है जिसमें 15 बीघा भूमि पर नेपियर घास व 5 बीघा भूमि जई/बाजरा लगी पाई गई। विशेष सचिव द्वारा अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये की चारागाह का चारा गो आश्रय स्थल पर ही जाये तथा गोवंश को प्रतिदिन हरा चारा मिले यह सुनिश्चत किया जाये। इस गो आश्रय स्थल से 246 मा0 मुख्यमंत्री जी के सहभगिता कार्यक्रम के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिये गये है, 

विशेष सचिव द्वारा सुपुर्दगी में दिये गये गोवंश सूची से मौके पर लाभार्थियों के अंकित विवरण से मोबाईल नं0- 9761395020 एवं मोबाईल नं०- 9759878963 पर दूरभाष से सर्पक करते हुये सत्यापन किया। दूरभाष लाभार्थियों ने अपना नाम क्रमशः अक्षित चौधरी, ग्राम चौराखुर्द व चमनलाल ग्राम लखनौती बताते हुये विशेष सचिव को बताया कि उन्हें चार-चार गोवंश प्राप्त हुये है तथा प्रतिमाह 900 रूपये प्रति गोवंश के हिसाब से उन्हें इन पशुओं के भरण-पोषण हेतु धनराशि भी प्राप्त हो रही है। ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल के निरीक्षण उपरान्त विशेष सचिव महोदय द्वारा ब्लाक बलियाखेड़ी का निरीक्षण किया गया, गोआश्रय स्थल पर 56 मर व 66 मादा कुल 125 गोवंश संरक्षित पाये गये। विशेष सचिव महोदय द्वारा अधिकरियों को निर्देश दिये गये की गोआश्रय स्थल को स्ववलम्बी बनाने के लिये गोवंश के गोबर से दीये, उपले, गोबर गमलें, गोबर व गोमूत्र से अन्य उत्पाद इत्यादि बनाने की समूह के माध्यम से आवश्यक कार्य तेजी से करायें जाये। गोवंश को ठण्ड से बचाव प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये, इसके लिए गो आश्रय स्थल के कैटिल शैड़ो में तिरपाल, बोरे इत्यादि से ढका जाये ताकि ठण्डी हवाओं से गोवंश प्रभावित न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाये की गोआश्रय स्थलों पर गोवंश को पीने का ताजा/स्वच्छ पानी ही गोवंश को मिलें। इस दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा० एस०पी० सिंह गौर, खण्ड विकास अधिकारी पुवारका गोआश्रय स्थल से संबंधित पशुचिकित्सा अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर की महिला खिलाड़ी वर्णिका चौधरी बनी यूपी अंडर-23 महिला टी20 टीम की कप्तान