आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ो के बाड़े घुसकर किया हमला,83 भेड़ों की मौत,15 भेड़ें घायल
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
नगर के मौहल्ला गंगाराम ब्लॉक कॉलोनी निवासी राजेंद्र पुत्र श्रीराम भेड़ पालन का कार्य करता है।बक़ौल राजेंद्र बीती रात उन्होंने अपनी 110 भेड़ों को चराने के बाद बाड़े में बंद कर दिया था।रात के समय 10-12 आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया जिसमें 83 भेड़ों की मौत हो गई और 15 भेड़ें घायल हो गई।राजेंद्र शोर सुनकर आया तो कुत्तों ने उस पर भी हमला किया जो बड़ी मुश्किल ख़ुद को बचा सका।जानकारी मिलने पर मौक़े पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अमन वाल्मीकि ने पशु चिकित्सा अधिकारी सहित चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान आदि को जानकारी दी।सूचना पर तहसील कार्यालय से भी जाँच टीम मौक़े पर पहुँची।घायल हुई 15 भेड़ों का पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है।पीड़ित राजेंद्र का कहना है कि भेड़ों से ही उसके परिवार की परवरिश होती थी।भेड़ों के मरने से उसे लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।अमन वाल्मीकि,अरुण कुमार,पंकज पाल,सचिन पाल,राजेश संवाई,दिग्विजय, पोपिन,विशाल,जोगेंद्र,श्यामलाल आदि ने आवारा कुत्तों के झुंड से निजात और पीड़ित राजेंद्र को उचित मुआवज़ा दिए जाने की माँग की है।

0 टिप्पणियाँ