सहारनपुर नगर एवं सहारनपुर विधान सभा के 02 मतदेय स्थलों पर सहायक मतदेय स्थल स्वीकृत
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 03 सहारनपुर नगर विधान सभा एवं 04 सहारनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों के सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अर्चना द्विवेदी ने बताया कि 03 सहारनपुर नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 41-कृषि उत्पादन मण्डी समिति रोड दुकान संख्या-2 राशिद विहार के साथ ही सहायक मतदेय स्थल 41अ-कृषि उत्पादन मण्डी समिति रोड दुकान संख्या-9 को स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सहारनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में जामियातुल तैयाबात लडकियों का मदरसा कमरा नम्बर-1 हबीबगढ हाकमशाह कालौनी के साथ सहायक मतदेय स्थल 122अ जामियातुल तैयाबात लडकियों का मदरसा कमरा नम्बर 2 हबीबगढ को स्वीकृत किया गया है।
0 टिप्पणियाँ