Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं के सशक्त आत्मनिर्भर बनने से तेज़ी से विकास होगा-विजयपाल सिंह

महिलाओं के सशक्त आत्मनिर्भर बनने से तेज़ी से विकास होगा-विजयपाल सिंह

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्त आत्मनिर्भर बनने से तेज़ी से विकास होगा जिसका देश और समाज को भी लाभ मिलेगा।

विकास खण्ड कार्यालय पर आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।सहायता समूह के माध्यम से लखपति दीदी बनी महिलाओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व खण्ड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण व उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष कार्य कर रही है।भाजपा सरकार में महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा परिवर्तन आया है।आज वे एक समूह के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुकी हैं और आर्थिक स्तर पर भी मजबूत हुई हैं।विजयपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं जितनी सशक्त व स्वावलंबी होंगी उतना ही देश और समाज भी सशक्त होगा।इस दौरान कोमल,मोनिका, राखी, नितोश, दुर्गेश, मंजू को लखपति दीदी प्रमाण पत्र दिए गए।चौधरी यासीन,ओमवीर सिंह,तिलक सहित काफी लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण