Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु सत्ता ही जगत का कल्याण करती है- स्वामी कालेंद्रानंद

गुरु सत्ता ही जगत का कल्याण करती है- स्वामी कालेंद्रानंद

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ में महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस जन्मोत्सव पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा श्री रामकृष्ण परमहंस  सनातन धर्म के अग्रदूत संत है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित सदगुरुदेव रामकृष्ण परमहंस जन्मोत्सव अवसर पर श्री रामकृष्ण परमहंस जी की प्रतिमा का गंगाजल एवं पंचामृत से महा स्नान और विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र से महाभिषेक किया गया और गुरु जी को वस्त्र अर्पण कर भोग लगाया गया और गुरुदेव की महा आरती उतारी गई इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

स्वामी कलेंद्रानंद जी महाराज ने कहा सद्गुरु ही जीव को द्विज आधार प्रदान कर परमात्मा के मार्ग में लगता है और परमात्मा से साक्षात्कार करवाता है उन्होंने कहा गुरु सत्ता ही जगत का कल्याण करती है, श्री रामकृष्ण परमहंस जैसे संत सृष्टि में बहुत समय के बाद जगत कल्याण के लिए अवतरित होते हैं जिम पूर्ण जागृति होती है जो केवल जन मानस के उद्धार के लिये ही जगत में आते हैं। उन्होंने कहा जीव को सद्गुरु के चरणों में सर्वस्व सरपंच कर समर्पित भाव से अपने जीवन को जनकल्याण में लगा देना चाहिए इसी से उसका कल्याण होता है। इस अवसर पर मेहर चंद जैन राजेंद्र धीमान अश्वनी कंबोज मुकेश कंबोज रमेश शर्मा नरेश चंदेल संजय राणा राकेश कुमार राय सागर गुप्ता उमा वर्षा गीत बबली रेखा पूनम आदि रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देहात विधायक आशु मलिक ने सरकार से मांगा जवाब, कहा जनता के स्वास्थ्य से समझौता स्वीकार नहीं