Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने थामा भाजपा का दामन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता एवम पूर्व सरकारों में मंत्री रहे डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने भाजपा का दामन उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह एवम क्षेत्रीय अध्यक्ष  सत्येंद्र सिसोदिया की गरिमामई उपस्थिति में  थाम लिया है।

पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने तीन दिनों तक लखनऊ में प्रवास के बाद गाजियाबाद पहुंच कर दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क कर  मेरठ में अपनी भाजपा की सदस्यता लेने में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सदस्यता गृहण करते हुए केंद्रीय एवम राज्य संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने में यथा योग्य भूमिका निर्वहन की बात कही है। उनके भाजपा में शामिल होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्हें वर्तमान में गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरुकता रैली का आयोजन