आखिरकार डॉ धर्म सिंह सैनी हुए भाजपाई, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
सैनी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह,तमाम अटकलों पर लगा विराम
डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने दूसरी बार थामा भाजपा का दामन
रिपोर्ट-अमित मोनू यादव
सहारनपुर-आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका डॉक्टर धर्म सिंह और उनके समर्थक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार रात डॉक्टर धर्म सिंह सैनी को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने पटका पहना कर विधिवत पार्टी में शामिल करने की औपचारिक घोषणा कर दी। डा सैनी के भाजपा के भाजपा में पुनः शामिल होने पर उनके समर्थकों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ धर्म सिंह सैनी ने तीन दिनों तक लखनऊ में प्रवास के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क साध कर मेरठ में भाजपा दामन थामा। आपको बता दे कि मंगलवार देर रात क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण करी। डा धर्म सिंह सैनी ने मंगलवार को दूसरी बार बीजेपी में शामिल हो कर घर वापिसी करी। गौरतलब है कि धर्म सिंह सैनी 2007 से 2012 तक बसपा सरकार और 2017 से 2022 तक बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है। डॉ धर्म सिंह सैनी सरसावा से दो बार और दो बार नकुडृ से विधायक रह चुके है।2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे.2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के मुकेश चौधरी के हाथो उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। मंगलवार का दिन भाजपा और राघव लखन पाल शर्मा के लिया रहा सुखद मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रत्याक्षी राघव लखन पाल शर्मा के लिए दोहरी खुशी ले कर आया।सुबह बसपा के कद्दावर नेता रविन्द्र मोल्हु ने जहा भाजपा में पुनः अपनी आस्था जताते हुए पार्टी प्रत्याक्षी राघव लखन पाल शर्मा,विधायक राजीव गुम्बा,समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण करी उधर दूसरी तरफ देर शाम चार बार के विधायक रहे डा धर्म सिंह सैनी को भी पार्टी ने शामिल कर चुनाव से दो दिन पहले कैराना और सहारनपुर लोकसभा सीट के समीकरण को अपने पक्ष में करने की एक बड़ी सफलता हासिल करी है।
0 टिप्पणियाँ