Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता महेंद्र भल्ला को उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता महेंद्र भल्ला को उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र भल्ला को आज उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।

आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महेंद्र भल्ला को भावपूर्ण नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि महेंद्र भल्ला जनपद के जननायक थे जिन्होंने सदैव भी जमीन जुड़कर संघर्ष किया और जीवन भर जनहित के लिए संघर्ष करते रहे उन्होंने कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की केवल जनता के लिए ही वह संघर्षशील रहे आज महेंद्र भल्ला के हम सबके लिए एक प्रेरणा है जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए।नगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र भल्ला का नाम जनपद के आंदोलन के रूप में अलग पहचान रखता है क्योंकि वह कभी भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटे और जब-जब जन आंदोलन की बात हुई तो वह सबसे आगे खड़े नजर आए ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व को हमें शत-शत नमन करना चाहिए और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी  एवं वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर ने कहा कि हमने उनके जन आंदोलन में भाग लिया और कभी भी लाठी खाने की बात आई तो वह सबसे आगे नजर आए उन्होंने कभी भी आंदोलन और संघर्ष से मुंह नहीं मोड और जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठते रहे ऐसे जननायक स्वर्गीय महेंद्र भल्ला भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी वह संघर्ष आंदोलन के रूप में जाने पहचाने जाते हैंइस मौके पर सुदेश गुर्जर चौधरी जुमला सिंह वासिल तोमर कुरैशी अंजू रानी वेदपाल धीमान शाहिद मंसूरी विनोद कुमार महेंद्र जाटव नाजिया मलिक राव गुलजार राव मुस्तफा गुलशन नाथ राजकुमार उनाली वेदपाल पटनी आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांवड यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक