Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर कनक ने लहराया परचम

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर कनक ने लहराया परचम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद की एथलेटिक्स खिलाड़ी कनक ने चौथा स्थान प्राप्त कर सहारनपुर जनपद समेत प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 10 से 12 मार्च 2025 तक बिहार प्रदेश के पटना शहर के पाटलिपुत्र खेल परिसर मे चल रही 20 वी राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर की कनक देवी ने भाला फेंक इवेंट मे चौथा स्थान प्राप्त कर अपने खेल का परचम लहरा दिया। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के भाला फेंक इवेंट मे कनक से मात्र 10 सेंटीमीटर की कम दूरी फेंक के साथ कांस्य और 19 सेंटीमीटर की कम दूरी से चांदी का पदक हाथ से छिटक गया है ।  कनक के प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत ने बताया कि इवेंट वाले दिन कनक की तबियत खराब हो गई थीं। जिसके वजह से वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नही कर पाई। प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत ने कनक के लिए मदद की मांग की। उन्होने कहा कि अगर कनक को मदद मिल जाये तो वह अपने खेल मे और सुधार कर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकती है। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स खिलाड़ी कनक के द्वारा चौथा स्थान प्राप्त करने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत समेत जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आपातकाल दिवस के अवसर पर जनपद में मनाई गयी 50वीं बरसी