Ticker

6/recent/ticker-posts

लडकियों व महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में निडर होकर आगे बढ़ना चाहिए डा० नैना मिगलानी

लडकियों व महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में निडर होकर आगे बढ़ना चाहिए डा० नैना मिगलानी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- विश्व अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दयावती हास्पिटल में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए निःशुल्क कैम्प लगाया गया। जिसमें 105 लोगों की जांच की गयी, जिसमें 51 मरीजों में खून की कमी पायी गयी।

नगर की प्रसिद्ध वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व गायनी एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष डा० नैना मिगलानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क हीमोग्लोबिन एवं ब्लडप्रेशर व महिलाओं का जनरल चैकअप किया गया और इसमें 105 लोगों की जांच की गयी। इसमे 51 मरीजों में खून की कमी पायी गयी। इसके लक्षण जैसे कमजोरी, थकान, साँस फूलना जैसी समस्या पायी गयी। एनीमिया महिलाओं में बहुत ज्यादा पाया जाता है। 25 में महीने में अनियमित्ता पायी गयी एवं 30 लडकियों में पीसीओडी की समस्या मिली। डा० नैना मिगलानी ने एनीमिया के मरीजों को खून बढ़ाने के लिए हरी सब्जी, अनार, गाजर, चकुन्दर खान की सलाह दी। और लड़कियों में बढती पीसीओडी एवं मोटापे की समस्या पर उन्हें रेगुलर व्यायाम की सलाह दी एंव जंक फूड से बचने की सलाह दी।
डॉ० नैना मिगलानी ने लडकियों व महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में निडर होकर आगे बढने और समाज में हिंसा के प्रति आवाज उठाने की सलाह दी। कैम्प में पिंकी देवी, मोहसिना, कोमल, सोनानी, अंजुम, हाजरा, रूपा, अंजली, सीमा, रचना, जूली, सोमना, तोयबा, प्रिंयका, राधिका, सोनिया, जैनब, उमेरा, पंखुरी, शिवानी, पूजा, गुलिस्ता, आफरीना आदि ने चैकअप करवा कर लाभ उठाया। कैम्प में ननीता, आरती, राखी, यशिका, सरिता स्टाफ ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किसानो ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन