श्रीलंका में सहारनपुर के युगांक चौधरी ने लहराया अपने खेल का परचम, सहारनपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- श्रीलंका में संपन हुई तीसरे अन्तरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कार्निवाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। भारतीय टीम में सहारनपुर के युगांक चौधरी भी शामिल रहे। सहारनपुर आगमन पर युगांक चौधरी का जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत कर शुभकामनाए दी।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीलंका के दियागामा शहर मे 9 से 11 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए तीसरे अन्तरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कार्निवाल प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद के युगांक चौधरी ने 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की भारत की टीम का प्रतिनिधित्व 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ मे किया था। जिसमें भारतीय टीम ने तृतीय स्थान अर्जित करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। युगांक चौधरी के श्रीलंका से आज सहारनपुर वापसी पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित स्वागत समारोह में पार्षद गौरव कपिल, अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कोच दीपक शर्मा भगत, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर आदि ने युगांक चौधरी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया व युगांक के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में युगांक चौधरी के प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस रिले दौड़ मे भारतीय टीम ने एक वर्ष पूर्व पेरू की राजधानी लीमा मे आयोजित 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे 3 मिनिट 08.10 सेकंड के समय के साथ स्थापित पुराने रिकॉर्ड समय को तोड़कर श्रीलंका मे नया कीर्तिमान 3 मिनिट 08.02 सेकंड के समय के साथ स्थापित किया है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, राष्ट्रीय खिलाड़ी समित सिंह, निशा पंवार, मनोज प्रजापति आदि ने युगांक चौधरी को शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ