उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियो को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता मे पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन करने वाले कराटे खिलाड़ियों व उनके कोच बसंत उपाध्याय को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
देवबंद स्थित बसंत कराटे एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में 18 मई 2025 को किया गया। जिसमे कई जिलो से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग कर अपने अपने वर्गो मे पदक जीतकर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ी निशु प्रजापति, तनु, भारती, आयुष, वासु व कराटे कोच बसंत उपाध्याय को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ