Ticker

6/recent/ticker-posts

निगम ने की अपनी आय स्त्रोतों में वृद्धि- महापौर

 निगम ने की अपनी आय स्त्रोतों में वृद्धि- महापौर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर ने बताया कि सरकार सभी निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है। सहारनपुर निगम ने भी अपने आय के स्त्रोतों में वृद्धि के लिए ठोस कदम उठाए है। उन्होंने बताया कि गृहकर-जलकर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुई 40.36 करोड़ की वसूली में वृद्धि करते हुए वर्ष 2023-24 में 51.34 करोड़ तथा वर्ष 2024-25 में 64.40 करोड़ रुपये की वसूली की गयी है। यानि गत दो वर्ष में 115.74 करोड़ की वसूली की गयी है। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 12.50 करोड़ की वृद्धि पर नगर निगम सहारनपुर सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत 25 करोड़ ग्रांट प्राप्त करने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि मेला गुघाल एवं मेला महाड़ी से गत दो वर्ष में छह करोड़ 33 लाख रुपये की आय की गयी है। नगर पथ के ठेके से भी गत दो वर्ष में 1.26 लाख रुपये अर्जित किये गए हैं। टैक्स सम्बंधी एक सवाल के जवाब में महापौर ने बताया कि जनता की मांग पर जीआईएस सर्वे बिल वर्ष 2024 से लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनसुविधा के लिए करदाताओं को ऑनलाइन कर जमा करने के लिए लेखा विभाग द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी युवराज सिंह से मिल सौंपा ज्ञापन