Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन स्थानों पर होगी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना

 तीन स्थानों पर होगी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि भूमिगत जल स्तर में और सुधार के लिए शहर के तीन स्थानों कलक्ट्रेट परिसर, नगर निगम परिसर व हसनपुर चौक स्थित तालाब पर जल्दी ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 35 एचपी के 07 बडे़ तथा 15 एचपी के 31 छोटे नये नलकूप लगवाए गए और 20 बडे़ नये नलकूपों का रिबोर भी कराया गया। जबकि 50 नये हैण्डपम्प लगवाये गए और 150 हैण्डपम्प रिबोर कराने के साथ ही करीब 30 किमी नयी पेयजल पाइप लाइन का विस्तार किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड 50 में मुख्य सीवर ट्रंक लाइन बदलने का कार्य भी कराया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित