Ticker

6/recent/ticker-posts

आपातकाल एक व्यक्ति की तानाशाही मानसिकता का परिणाम था-राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह

आपातकाल एक व्यक्ति की तानाशाही मानसिकता का परिणाम था-राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - भाजपा कार्यालय पर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में उस काल की दुर्लभ तस्वीरें और समाचार पत्रों की कतरनें प्रदर्शित की गई उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। 

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि आपातकाल एक व्यक्ति की तानाशाही मानसिकता का परिणाम था। उन्होंने बताया कि उस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता कुचली गई और हजारों निर्दोष नागरिकों को जेलों में डाला गया राज्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोकतंत्र की कीमत समझाना है। प्रदर्शनी में जेलों में बंद किए गए राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कहानियां भी प्रस्तुत की गईं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, बुद्धिजीवी और आम नागरिक शामिल हुए। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और पूर्व विधायक नरेश सैनी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा में बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आगामी त्योहारो को देखते हुए डी.आई.जी. व एस.एस.पी. ने किया फ्लैग मार्च