Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता व चार साल की बेटी की मौत,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता व चार साल की बेटी की मौत,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-देवबंद के बरला-गोपाली रोड पर शुक्रवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता और उसकी चार साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह परिवार ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सद्दाम जो मुजफ्फरनगर के रोहाना थाना क्षेत्र के खड्डा गांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी शहनाज़ (23) और बेटी अरफा (4) के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल तल्हेड़ी जा रहा था। जैसे ही वह गोपाली रोड पर पहुंचा, सामने से तेज़ रफ्तार आ रही एक पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सद्दाम और मासूम अरफा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी शहनाज़ को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।सद्दाम गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो बेटियाँ थीं, जिनमें अरफा बड़ी थी। उसकी मौत की खबर ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया और परिवार में कोहराममच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन