Ticker

6/recent/ticker-posts

समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलेंगे कांग्रेसी

 समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलेंगे कांग्रेसी

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय अधिकारियों से मिलेगा।

बैठक में नगर मीडिया प्रभारी रिहान कुरैशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराए। हमें नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देनी होगी। कहा कि नगर में जल निकासी, सड़कें, सफाई, और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कांग्रेस नेता मो. अफजाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर अबरार, रहमान, शहजाद उस्मानी, मौलवी शरीफ, भूरा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि