Ticker

6/recent/ticker-posts

मजबूत पार्षद दल के पार्षदों ने नगर निगम में भरी हूंकार, जी आई सर्वे निरस्त हो

जनहित में जी आई सर्वे तत्काल निरस्त हो-अभिषेक टिंकू अरोड़ा

व्यापारियों से लेकर आमजन सभी जी आई सर्वे से अत्यधिक प्रभावित- पार्षद फहाद सलीम

जी आई सर्वे गलत और निराधार तथ्यों पर बना,निरस्त होना चाहिए -पार्षद हाजी गुलशेर

मजबूत पार्षद दल के पार्षदों ने नगर निगम में भरी हूंकार, जी आई सर्वे निरस्त हो

रिपोर्ट -अमित मोनू यादव

सहारनपुर- जी आई सर्वे को लेकर आमजन से लेकर व्यापारियों तक को हो रही आर्थिक परेशानियों को देखते हुए मजबूत पार्षद दल के पार्षदों ने नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जी आई सर्वे को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में पार्षदों ने अपर आयुक्त और कर अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर मजबूत पार्षद दल के पार्षदों ने नगर निगम में धरना दिया। सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से जी आई सर्वे को तत्काल निरस्त करवाने की मांग की गई।_समाजवादी पार्टी विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा जी आई सर्वे के चलते निगम टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मचा रखा है,जिससे सहारनपुर का आम जनमानस अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।सपा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि जी आई सर्वे का नोटिस सीधा-सीधा आर्थिक हानि का नोटिस है। जिसे लेकर व्यापारियों में भी अत्यधिक रोष है। उन्होंने कि वो लोग सहारनपुर नगर की जनता का लगातार हो रहे शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेंगे।पार्षद फहाद सलीम और हाजी गुलशेर ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जी आई सर्वे के माध्यम से जनता के ऊपर यह टैक्स कानून लगाने का काम किया गया है वो बिल्कुल गलत और निराधार तथ्यों पर लगाया गया है जिसका निरस्त होना अत्यधिक आवश्यक है।
नगर निगम में आयोजित धरने पर मौजूद सभी पार्षदों ने तत्काल प्रभाव से जी आई सर्वे निरस्त करने की मांग कर एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त और कर अधीक्षक को सौंपा और कहा कि  अगर जी आई सर्वे निरस्त नहीं किया जाता तो सहारनपुर नगर की जनता के साथ एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंग,लेकिन सहारनपुर नगर की जनता और व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।गौरतलब है कि आज के आंदोलन में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भागीदारी करी, जो अपने जी आई सर्वे के टैक्स से अत्यधिक परेशान हो कर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।_इस मौके पर पार्षद डॉक्टर एहतेशाम, पार्षद अहमद मलिक , पार्षद मोहतसीन , पार्षद मोहर्रम अली पप्पू, पार्षद नूर आलम , पार्षद नदीम अंसारी , पार्षद फराज अंसारी , बसपा पार्षद नितिन जाटव , बसपा  पार्षद स्वराज , पार्षद अब्दुल खालिक , पार्षद इमरान सैफी , पार्षद हाजी फजलुरहमान , पार्षद परवेज मलिक , पार्षद भूरा मलिक , पार्षद , कलीम मलिक, पार्षद राजीव अन्नू वर्मा समेत  बड़ी संख्या में सहारनपुर नगर के जी आई सर्व से पीड़ित लोग मौजूद रहे।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसडीएम संगीता राघव का विदाई समारोह के कार्यक्रम का किया आयोजन