ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ फेयरवेल समारोह का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल कॉलेज में “Bon Voyage 2026” फेयरवेल समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। छात्राओं माहम एवं आयत ने मंच संचालन किया। बीएससी आरआईटी की छात्रा सलोनी धीमान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक माहौल प्रदान किया।इस अवसर पर ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति प्रो. डॉ. ओम कुमार हर्ष, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जॉन फिनबे, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. शिवानी तिवारी, प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. शोभा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गतिविधियां एवं रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहे। गायक कुंज की प्रस्तुति ने सभी का मनोरंजन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बीएससी आरआईटी के अब्दुल रहमान को मिस्टर फेयरवेल तथा बीएससी एमएलटी की निकिता को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं निशु राठौर को मिस्टर परफोर्मेंस, अराना वर्मा को मिस परफोर्मेंस, साहिल मलिक को मिस्टर पर्सनालिटी एवं सानिया को मिस पर्सनालिटी के खिताब से नवाज़ा गया। मीडिया व फोटोग्राफी समन्वय की जिम्मेदारी मुकेश बिस्वास, काशिफ व सैफ मलिक ने निभाई। आश्रिता दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस दौरान दिलशाद अहमद, गुरदीप पंवार, डॉ. अर्चना, हिमांशु, शशांक पाल, अर्जुन पंवार, शबनम एवं मुस्कान सहित संकाय सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

0 टिप्पणियाँ