पृथक राज्य निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा-भगत सिंह वर्मा।
देश हित में छोटे-छोटे राज्य जरूरी-भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा गांव गांव नगर नगर अलख जगा कर युवा पीढ़ी को पृथक राज्य के लिए तैयार कर रहा है। पृथक राज्य हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है।
ग्राम नोजली में पृथक राज्य निर्माण को लेकर हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा गांव गांव नगर नगर अलख जगा कर युवा पीढ़ी को पृथक राज्य के लिए तैयार कर रहा है। पृथक राज्य हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी गुंडागर्दी और अवयवस्था की चपेट में है। बड़ा राज्य होने के कारण प्रशासन पर शासन की कोई पकड़ नहीं रह गई है। कर्मचारी व अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। सभी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के यूनियन बजट के बाद उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बजट है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 8 करोड लोगों को न्याय के लिए 700 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही राजधानी और हाईकोर्ट होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि युवा शक्ति व छात्रों को आगे आकर पृथक राज्य निर्माण के संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। जो आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में दो दशक से पृथक राज्य के आंदोलन को आज बल मिल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब यह एक बड़ा जन आंदोलन होगा और पृथक राज्य का निर्माण होगा। विशाल जनसभा का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी ने कहा कि हम यहां की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए बनने वाले पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़े से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं। और अब हमें किसी भी कीमत पर पृथक राज्य चाहिए। जनसभा की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद नौशाद आलम बीटेक ने कहा कि अब हम युवा शक्ति को जगा कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराएंगे। जिससे यहां की आने वाली पीढ़ी खुशहाल और उन्नत सील हो सके। विशाल जनसभा में परदेस महासचिव संदीप एडवोकेट मंडल उपाध्यक्ष नीटू गुलफाम त्यागी जिला मंत्री महबूब हसन संदीप चौधरी आजाद सिंह पप्पू हाजी मन्नान मास्टर शरीफ अहमद मोहम्मद आलम मोहम्मद इरशाद तहसील ठेकेदार खालिद नेता कामिल ठेकेदार डॉक्टर मीर आलम अमजद तोहिद भूरा शरीफ आलम मोहम्मद अब्दुल फरमान तहसीन बिलाल तारिक मंसूर मोहम्मद कादिर मोहम्मद मूसा मोहम्मद वहाब शमीम वसीम डॉक्टर शहजाद सावेज तमरेज कल्लू नेता आदि ने भारी संख्या में मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ