महिलाओं का सम्मान रालोद में सर्वोपरि .-चौधरी नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
मेरठ-रोहटा रोड साईधाम में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह का एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है,आज सम्मलेन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से सुनिश्चित हो गया कि महिला किसी से कम नहीं है।चौधरी नीरपाल ने कहा कि में प्रदेश सचिव ज्योति शर्मा को व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रंजीता वर्मा को को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूं।प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में सम्मेलन कराए जाएंगे। मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर,सहारनपुर, शामली,बड़ौत, गाजियाबाद,हापुड़, बुलंदशहर,बिजनौर,अमरोहा सहित सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे सम्मेलन को राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव डॉ विजयवीर सिंह,सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे,क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु,राजदीप ढाका,आदिल रिजवी,आदि ने संबोधित किया।संचालन जयराज सिंह ने किया। अध्यक्षता महिला अध्यक्ष वीना सिंह ने की।
0 टिप्पणियाँ