Ticker

6/recent/ticker-posts

तपती धूप में पंचधूनी तपस्या में लीन हुए लोकनाथ जी महाराज

तपती धूप में पंचधूनी तपस्या में लीन हुए लोकनाथ जी महाराज 

रिपोर्ट एसडी गौतम

देवबन्द- यूं तो देवबन्द में मां श्री त्रिपुरा बाला सुंदरी देवी का उदगम स्थल और देश विदेश मे इस्लामिक शिक्षा का मुख्य इदारा दारुल उलूम स्थित है। वही क्षेत्र के गांव अमरपुर नैन में स्थित श्रीगुरू गोरक्षनाथ गोगाजी मंदिर में चल रही तपस्या में अपनी ओर ध्यान खींच लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगुरु गोरक्षनाथ गोगाजी मंदिर अमरपुर नैन में श्री लोकनाथ जी महाराज उर्फ राकेश राणा तपती धूप में अपने चारों ओर पंचधूनी लगाकर 41 दिन की तपस्या के छठवें दिन ध्यानमग्न होते हुए उन्होंने बताया कि गद्दी खुर्रमपुर बाबामोनी नाथ के आशीर्वाद से प्रभु भक्ति में लीन होना बड़ा कठिन कार्य है लेकिन जब व्यक्ति प्रभु की भक्ति की लीन हो जाता है तो उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति ईश्वर स्वयं करते हैं।
उन्होंने कहा कि संतो का मत समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूरकर मनुष्य का कल्याण करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देकर नशे जैसी बुरी आदतों से दूर करना है लेकिन धर्म की आड़ में धंधा करना या धर्म का दुरुपयोग ही मेरी नजर में अंधविश्वास है। उन्होंने नवयुवा पीढ़ी को धर्म के प्रति सजग रहकर धर्म का आचरण करने की बात कही। व्यवस्थापक श्री शीतलनाथ जी महाराज ने बताया कि आश्रम के संस्थापक गुरु प्रेमनाथ जी महाराज की बरसी पर उक्त तपस्या पूर्ण होने पर 13 जून 2026 की रात्रि को सत्संग व सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संजीव राणा, शुभम भगत, अक्षय पालीवाल, अरविन्द गुर्जर, सुभाषचंद, जॉनी कुमार, शुभम गुर्जर, अजब सिंह, अनुज चंदेना व श्रीमति रोशन समेत आदि सेवक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपने बुजुर्गों का बलिदान भूलने वाली कौमें  जिंदा नहीं रहती-संधू