राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई
महिला उत्पीड़न की रोकथाम करते हुए पीड़ित महिलाओं को दिलाएं त्वरित न्याय-सपना कश्यप
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत श्रीमती सपना कश्यप, मा0 सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक एवं आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु जनसुनवाई की गयी जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया। उनके द्वारा 15 प्रकरणों को सुना गया जिसमें से 05 प्रकरण घरेलू हिंसा(महिला थाना) तथा 05 प्रकरण पुलिस विभाग व 03 प्रकरण राजस्व विभाग, 01 प्रकरण आबकारी विभाग तथा 01 बिजली विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुए हैं जिनमें से 01 प्रकरण को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये तथा प्रकरण में फालोअप लेते हुए निस्तारण आख्या से उन्हें अवगत कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये। मा0 सदस्या द्वारा महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के विषय मे समीक्षा की गयी।जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानाकरी प्रदान करते हुए उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद में उ0प्र0 बाल सेवा योजना तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भू्रण हत्या, मानव तस्करी के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरान्त मा0 सदस्या, राज्य महिला आयोग द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते हुए अवगत कराया गया कि राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में से ज्यादातर प्रकरण पुलिस विभाग से सम्बन्धित होते है इसलिए उनके त्वरित निस्तारण हेतु समस्त थानाध्यक्षों को अपने स्तर से निर्देशित किया जाये। अपने-अपने थानों में महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरणों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए उन्हें भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। मा0 सदस्या द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए प्रभारी महिला अधिकारी को महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं में दोनों पक्षों को सामने बैठाकर समझौता कराते हुए समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गंगोह सुश्री रूचि गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती बबीता तोमर, पूर्ति निरीक्षक सदर श्री नरेश कुमार, आपूर्ति लिपिक श्री नागेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ