विधायक कीरत सिंह ने किसानों/जनता से किया जनसंवाद।ट्रांसफार्मर व क्लासरूम का किया उद्घाटन।कहा- जनता का प्रेम और विश्वास ही मेरी ताक़त
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- गंगोह विधानसभा क्षेत्र में आज विकास और जन-कल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विधायक किरत सिंह ने सक्रिय भागीदारी की। विधायक किरत सिंह ने ग्राम जानखेड़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से संवाद किया।
ग्राम जानखेड़ा में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में विधायक किरत सिंह ने किसानों से सीधे संवाद किया।उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके द्वार तक पहुंचाएगी। विधायक किरत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि 'खेत से विज्ञान तक' का यह सीधा जुड़ाव आत्मनिर्भर किसान और समृद्ध भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।कीरत सिंह ने ग्राम नैनखेड़ी में 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।ग्राम नैनखेड़ी में विधायक निधि योजनांतर्गत निर्मित सी.सी. सड़क का उद्घाटन किया।ग्राम जानखेड़ा में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विधायक निधि से निर्मित क्लासरूम का उद्घाटन कियाइस दौरान विधायक किरत सिंह ने कहा कि जनता का यह प्रेम और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर मनोज पंवार,मनोज राणा, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,सुशील पंवार,संजय कुमार,बलदेव सिंह, जूमन,सुधांशु, देवेंद्र कुमार, तेजपाल, अनुज चौधरी, ब्रजेश सिंह, तरसपाल जी,पर्यावरण विद गजेंद्र सिंह, राजकुमार खेड़ी, नीरज पंवार, मेनपाल सिंह ,लोकेश कश्यप, कंवर पाल,बाबूराम, यशराज चौधरी, अंकुर सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय जनता उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ