Ticker

6/recent/ticker-posts

महादेव के भक्तों की सेवा करने का आनंद ही अलग है-विधायक देवेंद्र निम

महादेव के भक्तों की सेवा करने का आनंद ही अलग है-विधायक देवेंद्र निम

 रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कांवड़ शिविर में भक्तों की सेवा की स्वयं प्रसाद वितरित किया।देवेंद्र निम ने कहा कि महादेव के भक्तों की सेवा करने का आनंद ही अलग है।

रामपुर मनिहारान भाजपा विधायक देवेंद्र निम द्वारा सहारनपुर दिल्ली मार्ग पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया और कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और उनकी सेवा की।उन्होंने स्वयं कांवड़ यात्रियों प्रसाद और फल वितरित किए।देवेंद्र निम ने कहा कि कांवड़ यात्रा बड़े त्याग और भक्ति के साथ की जाती है।महादेव के भक्तों की भक्ति और त्याग देख कर मन आंनद और शांति से भर जाता है।उन्होंने कहा शिव के भक्तों की सेवा करने का अलग ही आनंद है।यह क्षण वास्तव में अविस्मरणीय हैं।शिविर में शहर विधायक राजीव गुम्बर ने भी सहयोग किया।इस दौरान संजय चेयरमैन, ब्रह्म सिंह,विनोद पँवार, अक्षय पँवार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने पुष्प वर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत।