Ticker

6/recent/ticker-posts

बुजुर्गो को नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए -डॉ0 शशीकान्त सैनी

बुजुर्गो को नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए -डॉ0 शशीकान्त सैनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मानव मन्दिर (वृद्धाश्रम) में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को बॉन एण्ड जॉइंट सप्ताह के अर्न्तगत प्रशिक्षित किया गया।

सहारनपुर ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ0 शशीकान्त सैनी ने सलाह देते हुए कहा कि बुजुर्गों चलते वक्त छड़ी या वाकर ले लें। जिससे गिरकर कुलहे की हड्डी में फ्रैक्चर होने से बचा जा सकता है। नहाते वक्त बाथरूम के गीला होने पर सम्भल के खड़े होना, नहाने के बाद अकसर लोग खड़े होकर कपड़े पहनते है जिसमें कभी-कभी पैर कपड़ों में उलड़ा जाने से गिरने का खतरा बना रहता है और गिरने से कुलहे की हड्डी का फ्रैक्चर हो जाता है। अतः लोगो को नहाने के बाद कपड़े कुर्सी या स्टूल पर बैठकर ही पहनने चाहिये । ताकि गिरने से बचा जा सके। बुजुर्गो को नियमित रूप से दूध का सेवन करना चाहिए व रोज धूप में बैठना चाहिए जिससे कि विटामिन डी की कमी ने हो । बुजुर्गो को नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर सहारनपुर ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ0 शशीकान्त सैनी, सचिन- मुकुन्त राजगोपालक, डॉ० के०के० मक्कड, डॉ० गिरिश डंग, डॉ० राजेश सिंघल, डॉ0 राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि