Ticker

6/recent/ticker-posts

जूडो खेल के जनपद एवं मंडलीय चयन ट्रायल का 17 अगस्त को होगा आयोजन

जूडो खेल के जनपद एवं मंडलीय चयन ट्रायल का 17 अगस्त को होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जूडो खेल के जनपद एवं मंडलीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। मंडलीय चयन ट्रायल में चयनीत खिलाड़ी प्रदेशीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। 

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री दीपक गुप्ता ने बताया की खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के समन्वय से सहारनपुर में 28 से 30 अगस्त 2025 को प्रदेशीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने हेतू सहारनपुर जिला एवं सहारनपुर मंडल की जूडो टीम का चयन 17 अगस्त 2025, दिन रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हॉल में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया की मंडलीय चयन ट्रायल में चयनीत खिलाड़ी सहारनपुर मे होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की  टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री दीपक गुप्ता ने बताया की प्रदेशीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता 2025 में प्रदेश के सभी मंडलों से चयनित (बालक/बालिका) जूडो खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की समस्त तैयारियां क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के साथ मिलकर की जा रही हैं। उन्होेने बताया कि उपर्युक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम, स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट एवं सी.एमओ. द्वारा ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है। ट्रायल के पश्चात् चयनित जूडोका प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।  चयन ट्रायल में वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008, 2009 एवं 2010 में जन्मे खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्ग में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वोट चोरी के साजिश के बाद बनी मोदी सरकार अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है- संदीप सिंह राणा