हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में एन.सी.सी.86 यूपी वाहिनी एनसीसी की सीनियर डिविजन की हुई भर्ती
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में एन.सी.सी.86 यूपी वाहिनी एनसीसी की सीनियर डिविजन की भर्ती संपन्न हुई। भर्ती में 77 बालक व 39 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
भर्ती में शामिल सभी छात्र व छात्राओं का प्रधानाचार्य विजय कुमार ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण, रक्तदान आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भर्ती में 77 बालक व 39 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के एन.सी.सी प्रभारी कैप्टन अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस भर्ती में 80 कैडेट को भर्ती किया जाना है। चयन प्रक्रिया में लंबाई, दौड़, पुशअप व लिखित परीक्षा के द्वारा कैडेट का चयन किया गया। चयन समिति में सूबेदार नीरज सिंह, सूबेदार संजय भट्ट, हवलदार हरप्रीत सिंह, हवलदार नायब सिंह, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर आयुषी राणा रहे। चयन में सीनियर कैडेट रहमान, हार्दिक, लक्ष्य, खुशी, साक्षी सहित अध्यापक संजय सैनी, धर्मवीर सिंह, डा. नाथी राम, ऋषीश कुमार, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ