Ticker

6/recent/ticker-posts

हैण्डबाल, हॉकी व फुटबाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हैण्डबाल, हॉकी व फुटबाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर - हैण्डबाल, हॉकी व फुटबाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। 

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि मण्डल स्तरीय सब जूनियर हैण्डबाल चयन ट्रायल में माही, खुशी, अतिका कुरेशी, मेघा रानी, यास्मीन, वंशिका, वैष्णवी, अनन्या तिवारी, हिमांशी, जैनब, वैष्णवी, (सभी मु0नगर) अमायरा सहारनपुर का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाडी में मानवी सिंधी (सहारनपुर) का चयन किया गया। 
सीनियर पुरूष हॉकी मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे अभय प्रताप, रोहित वाल्मिकी, अनंत, युगांत यादव, जैद खान, अंकुर, अरमान खान, अंश, रूद्र, शेखर कुमार, नवीन कुमार, राहुल सैनी, रवि कुमार (सभी सहारनपुर), परमजीत, दानिश, प्रनव कुमार (सहारनपुर) का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियो में प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, शिवम का चयन किया गया। 
24 अगस्त 2025 को आयोजित सब जूनियर बालक फुटबाल मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में निवेश मल्होत्रा, यश, प्रज्ञा सिंह, मेहताब सिंह पंवार, अनन्जय तोमर, सागर रावत, उवैश, वेदान्त चौहान, लक्ष्य धीमान, आरूष धीमान, आरूष काम्बोज, माधव सिंह, अक्षत ग्रोवर, आदित्य छाबरा, आदित्य पंवार, मो0 हुसैन, आकर्ष गर्ग का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियो मे आश्विक शर्मा, मयंक प्रताप सिंह, अर्नव सिंह, लक्ष्य का चयन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में जिला हैण्डबाल संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, रविकान्त धीमान, मुस्तकीम अंसारी, राहुल टाक हॉकी सचिव, प्रदीप कुमार शर्मा, समीर खान आदि द्वारा खिलाडियों का चयन किया गया। राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में आयोजित हैण्डबाल, हॉकी व फुटबाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत