Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के द्वारा मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त

.उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के द्वारा मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के द्वारा सहारनपुर के मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। कई खेलो की संस्थाओ में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को इंडियन रोप स्किपिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग  के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ऋषि के द्वारा सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। 

सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर मुस्तकीम अंसारी ने उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विपिन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौपी गई है उन जिम्मेदारियों पर खरा उतरकर सहारनपुर मंडल में रोप स्किपिंग खेल के प्रशिक्षण कैम्प से लेकर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के द्वारा मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को सहारनपुर मंडल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किये जाने पर सहारनपुर मण्डल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन सहारनपुर के मुख्य आयुक्त राजेश कुमार जैन, हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ मनोज कुमार सिन्धी, सुषमा बजाज, अन्नू बजाज, डॉ. अशोक सक्सेना, चौधरी हैदर अली गुर्जर, रश्मि टेरेंस, पंकज गुप्ता, सरवत जमाल, एडवोकेट अमजद अली खान, एडवोकेट ख्वाजा अफनान, मुजाहिद खान, सरिता प्रजापति, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, अमित कुमार, विष्णु चाहर, अन्नया अग्रवाल, सोनू कुमार, मोहम्मद शाकिर, मनोज प्रजापति आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अरबईन-ए-इमाम हुसैन के मौके पर मजलिसों व मातमी जलूस का सिलसिला जारी