Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की जूडो टीम का हुआ चयन

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की जूडो टीम का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मंडल की जूडो टीम में किया गया। 

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अगस्त, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु जनपद व मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन कर 8 बालक एवं 8 बालिकाओं का चयन किया गया। अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल में बालक वर्ग में पारस कश्यप (मुजफ्फरनगर), अभय कौशिक (सहारनपुर), आर्यन कुमार (सहारनपुर), अभिषेक चौहान (सहारनपुर), हार्दिक शर्मा (सहारनपुर), रोहन गौतम (सहारनपुर), अर्पित काम्बोज (सहारनपुर), हर्षित धीमान (सहारनपुर) का चयन किया गया। बालिका वर्ग में श्रद्धा मित्तल (सहारनपुर), पीहूू सिंह (सहारनपुर), मनजोत यादव (सहारनपुर), प्रज्ञा वर्मा (सहारनपुर), प्रेरणा सक्सेना (सहारनपुर), वृतिका मालियान (सहारनपुर), मान्या कपूर (सहारनपुर), कलश पंवार (सहारनपुर) का चयन किया गया। 
मंडलीय चयन ट्रायल में चयनित हुए खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होने बताया कि बालक वर्ग की जूडो टीम का मैनजर माणिक त्यागी व बालिका वर्ग की जूडो टीम का मैनजर रिदम गुप्ता को बनाया गया। चयन ट्रायल में निर्णायक की भूमिका अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, संजीव गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप सिंह सैनी, अमन झा, सोनू सिंह, रिदम गुप्ता के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, लाल धर्मेद्र प्रताप, कुलभूषण कुमार, माणिक त्यागी, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे। जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता के दिशा निर्देशन में सम्पन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दर्जन भर किसानों के खेतों पर लगे विद्युत उपकरणों को अज्ञात चोरों ने किया चोरी