Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर पहुंचे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर पहुंचे खिलाड़ी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए कई जिलो से खिलाड़ी सहारनपुर पहुंच चुके है। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। 

द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव व उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि दो दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया जा रहा है। जिसमे कई जिलो से कुराश खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आज खिलाड़ियों का वजन किया गया। महासचिव विक्रांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। । प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का भी चयन किया जायेगा। 
इस अवसर पर जिला कुराश एसोसिएशन, सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा, अंतरिक्ष सैनी समेत उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर पहुंचे खिलाड़ी