एशियन कुराश चैम्पियनशिप में पदक जीतकर लौटे कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा का हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- साउथ कोरिया में आयोजित हुई एशियन कुराश चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे सहारनपुर के होनहार खिलाड़ी कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा का सहारनपुर आने पर भव्य स्वागत किया गया।
जिला कुराश एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव एवं कोच मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एशियन कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 05 अगस्त 2025 तक साउथ कोरिया में किया गया। जिसमें सहारनपुर के कुराश खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने 42 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक व 50 किग्रा भार वर्ग में राघव मिड्ढा ने कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। एशियन कुराश चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा का डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम मे नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, व्यापारी नेता आशु निरंकारी एवं नरेश धीमान, समाजसेवी रविन्द्र कुमार शर्मा, रविकांत धीमान आदि ने कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा का स्वागत करते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि एशियन कुराश चैम्पियनशिप में सहारनपुर के कृष्णा शर्मा व राघव मिड्ढा ने कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। स्वागत कार्यक्रम में खेल शिक्षक अमित चौधरी, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, तबरेज अहमद, जयश्री गुप्ता, बृजेश, दीपक शर्मा, पोपिन कुमार, अंतरिक्ष आदि ने भी खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक अमित कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ