हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय हाकी बालक प्रतियोगिता एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा गत वर्षाे की भॉति इस वर्ष भी हॉकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर 29 अगस्त, 2025 को खेल पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर के जूडो हॉल में बडी स्क्रीन लगायी गयी उस स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाईन फिट इण्डिया शपथ दिलायी, जिसको सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खिलााडियों के द्वारा लाईव देखा गया एवं फिट इण्डिया शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुम्बर, उप जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, उ0प्र0 जूडो संघ के महासचिव मुनव्वर अंजार, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनुपर के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाएं, खेल प्रेमी एवं समस्त खिलाड़ी आदि मौजूद रहें।
खिलाड़ियों की प्रतिभागिता एवं शारीरिक गतिविधियों के साथ -साथ 14 वर्ष से कम आयु के बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डा0 अजय कुमार एवं अति विशिष्ट अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर का राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी, ने अंगवस्त्र भेट कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि के द्वारा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में नीरपाल चौधरी एवं फुरकान अहमद उपस्थित रहे। हॉकी प्रतियोगिता में जनपद सहारनुपर की 08 टीमों के 128 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता में राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, मेनका टाक, रोहित कुमार, जयेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार हॉकी प्रशिक्षक, अमित कुमार, जतिन कुमार निर्णायक रहे। हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर की टीम विजेता एवं डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय हॉकी बालक प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अटल कुमार राय आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर एवं अति विशिष्ट अतिथि महेश कुमार गुप्ता चेयरमैन उ0प्र0 जूडो संघ का राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने अंगवस्त्र भेट कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि अटल कुमार राय आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर एवं अति विशिष्ट अतिथि महेश कुमार गुप्ता चेयरमैन उ0प्र0 जूडो संघ ने हॉकी के विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनुपर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। जिला स्तरीय हॉकी बालक प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अन्त में राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने सभी का धन्यावाद किया।

0 टिप्पणियाँ