Ticker

6/recent/ticker-posts

तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया। 

कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि एच.ए.वी. इंटर कॉलेज के द्वारा तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन देवबंद स्थित बसंत कराटे एकेडमी में किया गया। जिसमें कराटे खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों की फाइट कराकर किया गया। 
 कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मेअंडर-14 आयु वर्ग मे +50 किलोग्राम मे अंशिका, -46 किलोग्राम मे श्री, -42 किलोग्राम मे कोमल, -38 किलोग्राम मे मिष्ठी का चयन किया गया। अंडर -17 आयु वर्ग के -38 किलोग्राम मे लक्ष्मी, -46 किलोग्राम मे सिमरन, -50 किलोग्राम मे गौरांशी का चयन किया गया। बालक वर्ग मे अंडर -14 आयु वर्ग के -38 किलोग्राम में अंश व अंडर-17 आयु वर्ग मे आर्यन का चयन किया गया। तहसील स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मे होने वाली जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता मे प्रधानाचार्य हेम सिंह, विजेंद्र चौधरी, आकाश त्यागी, कराटे कोच बसंत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग