Ticker

6/recent/ticker-posts

केएलजीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कराई खेल प्रतियोगिता

केएलजीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कराई खेल प्रतियोगिता

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-केएलजीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यहां कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सरस कुमार गोयल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। क्रीड़ा अधिकारी अनुज कुमार, खेल संयोजक संजय राणा व भारत धीमान ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, वर्षा द्वितीय व मनप्रीत तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सत्यम ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय और हर्षपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात के छात्र राहुल ने 3000 मीटर दौड़ में बाजी मारी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहेंद्र पाल सिंह, संध्या सिंह, हरेंद्र सिंह, मंजू रानी, अरुण कुमार व सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न