ग्रामीण अंचल में हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल, हॉकी एकेडमी खोले जाने की आवश्यकता है -चौ नीरपाल सिंह
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ ने दादा मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर सीनियर्स व जूनियर हॉकी खिलाड़ियों का मेत्री मैच कराया गया।सर्वप्रथम खिलाड़ियों ने दादा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। राष्ट्रीय खेल को जीवित रखने के लिए सरकार को बड़े कदम उठाने चाहिए।ग्रामीण क्षेत्रों से हॉकी खत्म होती जा रही है,इसके लिए ग्रामीण अंचल में हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल, हॉकी एकेडमी खोले जाने की आवश्यकता है तभी हॉकी की तरफ बच्चों का रुझान बढ़ेगा।वर्ना सभी बच्चे क्रिकेट की तरफ दौड़ते रहेंगे हॉकी सचिव फुरकान अहमद, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर,नवीन शर्मा ने कहा कि आज हॉकी दिवस है और किसी भी सीनियर्स हॉकी खिलाड़ी को स्टेडियम प्रशासन ने निमंत्रण तक नहीं भेजा यह बहुत निंदनीय है।इस दौरान सीनियर्स खिलाड़ियों द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के खियाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।इस अवसर पर संदीप भट्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी वशहीउल्लाह,रजत चौधरी,निखिल,अशोक,साहिल,आसिफ, उज्जवल,विशाल,सागर,विश्वजीत,पायल,शालिनी,काजल,ईशा, रवि प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ