स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शमीम अहमद ने किया तिरंगा वितरण
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- क्षेत्र के गांव नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा में ग्राम प्रधान के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।
ग्रामवासियों को तिरंगा झंडा वितरण करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद फैसल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का महत्वपूर्ण महापर्व है जो तिरंगे के रूप में हमारी शान बढ़ाता है। जिस व्यक्ति के अंदर तिरंगे के प्रति सम्मान नहीं है वो व्यक्ति देशप्रेमी नहीं हो सकता इसलिए हम सभी को प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के इस पर्व में शामिल होना चाहिए। इस अवसर प्रधान पति शमीम अहमद ने तिरंगा झंडा वितरण कर सभी से तिरंगे का सम्मान करने की बात कही। इस दौरान रिजवान, नसीर, एजाज, नसीम, छोटा, जमशेद, इस्तखार व इमरान समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ