Ticker

6/recent/ticker-posts

अनाज मंडी गंगोह में भारी धान की आवक से मंडी व सड़के हुई जाम

अनाज मंडी गंगोह में भारी धान की आवक से मंडी व सड़के हुई जाम 

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- इस समय धान कटाई जोरों पर चल रही है। जिससे अनाज मंडी गंगोह में भारी धान की आवक से मंडी व सड़के जाम हो गई। आलम ये रहा कि राहगीरों को अपने गंतव्य तक जाने में देरी हुई।

शुक्रवार को अच्छी धूप खिली। किसानों ने धान की कटाई पर जुट गए। जिससे सड़कों पर ट्रेक्टर ट्रोली मंडी में जाने के लिए सड़क जाम हो गई। नानौता मार्ग, तीतरों मार्ग व बाईपास मार्ग पर तो दो किमी जाम लग गया। वही पर बाइक सवार व बड़े वाहन जाम में फंस गए। वही मंडी में जाम की स्थिति बन गई जो मंडी में गया तो वह घन्टो बाद निकला। युवा व्यापारी नेता मनोज गोयल ने बताया कि रोज हो रही बरसात से धान कटाई प्रभावित हो रही थी। जिससे मौसम साफ होने पर सभी किसान धान कटाई पर लग गए है। जिससे धान की आवक बढ़ जाती हैं। मंडी सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि मंडी में आवक बढ़ गई। मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए भरपूर कोशिश की जा रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन